010 कमांडो से कम नहीं इजरायल का ये काला टमाटर, कई बीमारि‍यों से लड़ता है अकेले

 कमांडो से कम नहीं इजरायल का ये काला टमाटर, कई बीमारि‍यों से लड़ता है अकेले



इजरायल की तकनीक का दुनि‍या लोहा मानती है, ये बात तो ज्‍यादातर लोग जानते हैं मगर क्‍या आप जानते हैं कि इजरायल के टमाटरों का भी दुनि‍या में जलवा है. इस देश ने एक ऐसा टमाटर वि‍कसि‍त कि‍या है जो कई तरह की बीमारि‍यों से लड़ने में सक्षम है. इन दि‍नों यूरोप और अमेरि‍का के बाजारों में इसका खूब हल्‍ला है. भारत में यह धीरे धीरे पॉपुलर हो रहा है.

काले रंग के इस टमाटर (ब्‍लैक गैलेक्‍सी टोमेटो) को इजरायल की टेक्‍नोलॉजिकल सीड्स डीएम कंपनी ने तैयार कि‍या है. इसका कलर ब्‍लूबैरी से लि‍या गया है.

ब्‍लैक गैलेक्‍सी न केवल देखने में दि‍लकश लगता है बल्‍कि इसमें सामान्‍य टमाटर के मुकाबले ज्‍यादा वि‍टामि‍न सी होता है. कुछ यूरोपीय अखबारों के मुताबि‍क, यह कई बीमारियों से लड़ने में कारगर साबित है, जैसे कैंसर, मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल आदि. साथ ही यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी काफी अच्छा है. जिगर की रक्षा,ब्‍लड प्रैशर को कम करने में भी इस काले टमाटर का विशेष योगदान है.


भारत में अभी यह बहुत पॉपलुर तो नहीं हुआ है मगर कुछ कि‍सान इससे मिलती जुलती कि‍स्‍म इंडिगो रोज टोमैटो की खेती कर रहे हैं. इसके 10 बीजों के पैकेट की कीमत अमेजन पर 65 रुपए है. हालांकि‍ अन्‍य ऑनलाइन वेबसाइट्स  इसके बीज का एक पैकेट 110 रुपए में  मि‍ल जाता है. एक पैकेट में 130 बीज होते हैं.


काले टमाटर की बुवाई जनवरी में की जाती है और मार्च- अप्रैल के माह में उत्‍पादन शुरू हो जाता है. यह टमाटर बाहर से काला और अंदर से गहरे लाल रंग का होता है. यह भारतीय देसी टमाटर के मुकाबले कम खट्टा होता है. इसका स्‍वाद थोड़ा नमकीन होता है. एक औसत टमाटर का वजन 30 से 40 ग्राम होता है. धूप पड़ने पर इसका रंग और गहरा होता जाता है.



011   कॉफी फायदा करती है या नुकसान? जानिए यहां  

https://healthcare-tips-odisha.blogspot.com/2025/04/011.html




Visit website

Comments

Popular posts from this blog

026 यूपी में गोमूत्र को स्‍वास्‍थ्‍यवर्द्धक पेय के रूप में दिया जाएगा बढ़ावा

003 इस जड़ को मुँह में रखने मात्र से मिटते हैं इतने रोग कि आप जानकर चोंक जाएंगे

143 खून बढ़ाने का ऐसा तरीका, जो हर उम्र में काम आएगा